news-details

पौधों की बीमारी की पहचान में एआई तकनीक पर शोध

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम विभाग के शोधार्थी अवध किशोर सिंह ने पौधों में रोगों की पहचान से जुड़ा पीएचडी शोध प्रबंध प्रस्तुत किया है। उन्होंने “Analysis and Modeling of Disease Detection System in Plants” विषय पर शोध कार्य डॉ. नित्यानंद द्विवेदी के मार्गदर्शन में पूरा किया। शोध में पौधों की बीमारियों की शुरुआती और सटीक पहचान के लिए मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग आधारित तकनीकों का अध्ययन किया गया। शोध के अनुसार पौधों में होने वाले रोग फसल की गुणवत्ता और उत्पादन को प्रभावित करते हैं। वहीं, पारंपरिक तरीके से रोगों की पहचान करने में अधिक समय और मेहनत लगती है। अध्ययन में बताया गया कि इमेज रिकग्निशन आधारित कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीकें पौधों में रोग और कीटों की पहचान में उपयोगी साबित हो सकती हैं। शोध में मौजूदा अध्ययनों की सीमाओं का भी विश्लेषण किया गया। अधिकांश अध्ययन नियंत्रित परिस्थितियों और सीमित डेटासेट पर आधारित पाए गए। शोध में सुझाव दिया गया कि वास्तविक कृषि परिस्थितियों में अलग-अलग मौसम, भौगोलिक क्षेत्रों और पौधों की विकास अवस्थाओं से चित्र एकत्र किए जाएं। इससे अधिक प्रभावी और विश्वसनीय एआई आधारित रोग पहचान प्रणालियां विकसित करने में मदद मिल सकती है।