news-details

पृथ्वी दिवस पर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया
गेल डीएवी मॉडल स्कूल में पृथ्वी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने स्लोगन लेखन, पोस्टर और कोलाज प्रतियोगिता में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। शिक्षकों ने बच्चों को पृथ्वी बचाने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सराहा गया।