news-details

प्रयागराज में 8 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या, नाबालिग चाचा पर आरोप; पांच लोग हिरासत में

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 8 वर्षीय बच्ची की हत्या उसके नाबालिग चाचा ने अपनी मां के साथ मिलकर कर दी। बच्ची का शव घर के भूसे वाले कमरे में खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ। आरोप है कि पहले बच्ची को घर ले जाकर आपत्तिजनक वीडियो दिखाया गया और फिर राज खुलने के डर से उसकी हंसिया से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसके सीने और पेट पर भी कई वार किए गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने मामले में दादा-दादी समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी नाबालिग फरार है।जानकारी के अनुसार, जान्हवी नाम की बच्ची सोमवार शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की, जिसके बाद आरोपी पक्ष के एक सदस्य ने बच्ची का शव घर में पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पहले घर में प्रवेश से रोका गया, लेकिन सख्ती के बाद टीम अंदर पहुंची तो भूसे के कमरे में बच्ची का शव बरामद हुआ। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।