
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रवक्ता संवर्ग के 624 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 15 से 27 जून 2026 तक विषयवार आयोजित किए जाएंगे। आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा 9 और 10 मई को हुई थी, जबकि परिणाम 2 जून को घोषित किया गया था।साक्षात्कार 15 जून से वाणिज्य, कला, मनोविज्ञान, कृषि और गृह विज्ञान विषयों से शुरू होंगे। इसके बाद विभिन्न विषयों के इंटरव्यू 27 जून तक आयोजित किए जाएंगे।अभ्यर्थी अपना साक्षात्कार पत्र 5 जून से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।