
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। प्रदेश स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए वर्ष 2026-27 की जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू होगी। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में सुबह 10 बजे सीनियर पुरुष क्रिकेट, महिला सीनियर टेबल-टेनिस और तैराकी के लिए जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। पुरुष क्रिकेट के मंडल स्तरीय ट्रायल 16 अक्टूबर को अयोध्या में होंगे, जबकि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 23 से 29 अक्टूबर तक आजमगढ़ में आयोजित होगी। उपक्रीड़ाधिकारी अरबिन्द सिंह कुशवाहा ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ियों को आधार कार्ड की छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।