
Pardarshi Vikas News Varanasi
नोएडा में उत्तर प्रदेश टेंट व्यवसायी एसोसिएशन द्वारा त्रिवार्षिक चुनाव मे प्रदेश महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित अभिलेश वर्मा और पूर्वांचल अध्यक्ष भीम सिंह का वाराणसी आगमन पर बनारस स्टेशन पर वाराणसी टेंट व्यवसायिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अभिलेष वर्मा ने कहा कि पुनः महामंत्री पद पर निर्वाचन के लिए प्रदेश के सभी टेंट एवं कैटरिंग साथियों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
प्रदेश में टेंट एवं कैटरिंग व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। लगन शुरू होने वाली है, तात्कालिक रूप से गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए प्रदेश सचिव से समस्या समाधान के लिए मुलाकात की जाएगी।
इस अवसर पर वाराणसी टेंट व्यवसायिक एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, महामंत्री मनोज रावत अच्छू, रोहित पाठक, मोहन गुप्ता, विष्णु प्रसाद, जामवंत सिंह, प्रवक्त राजेश श्रीवास्तव एवं साथी मौजूद थे ।।