
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की तेरहवीं रविवार को भावुक माहौल में संपन्न हुई। विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपर्णा यादव के आवास पर आयोजित शांति प्रार्थना सभा में राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान अपर्णा यादव ने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से पूड़ियां बांटीं। इस दौरान जब लोगों ने “प्रतीक भैया अमर रहें” के नारे लगाए, तो वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया और भीतर चली गईं। बाद में उन्होंने अखिलेश यादव को भी स्वयं खाना परोसा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे और प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपर्णा यादव व परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस मौके पर अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, डिंपल यादव, अक्षय यादव समेत पूरा परिवार मौजूद रहा। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, मंत्री राकेश सचान, जेपीएस राठौर, लोकगायिका मालिनी अवस्थी और अभिनेता राजपाल यादव ने भी श्रद्धांजलि दी।तेरहवीं में आए लोगों के लिए पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल और आइसक्रीम का भोज रखा गया। बता दें कि 13 मई को 38 वर्षीय प्रतीक यादव का हार्ट अटैक से निधन हो गया था।