news-details

प्रस्तावित केंद्रों पर आपत्ति का मौका, 28 अक्टूबर अंतिम तिथि

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए अमेठी में प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों तथा परीक्षार्थियों के आवंटन की सूची जारी कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से सूची का अवलोकन करने की अपील की है।उन्होंने बताया कि सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यदि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण या परीक्षार्थियों के आवंटन में कोई त्रुटि अथवा विसंगति मिलती है, तो संबंधित पक्ष आवश्यक साक्ष्य और सुझावों के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।आपत्तियां 28 अक्टूबर 2026 तक माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर भेजनी होंगी। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त प्रत्यावेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों की सूची में बदलाव या संशोधन का अंतिम अधिकार परिषद के सचिव के पास है।जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, अमेठी में भी प्रस्तावित केंद्रों और परीक्षार्थियों के आवंटन की सूची उपलब्ध है। विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप और कार्यालय के सूचना पट्ट पर भी जानकारी दी गई है। संबंधित विद्यालयों से समय रहते सूची की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।