
PARDARSHI VIKASH NEWS महोबा। प्रगति पथ यात्रा अभियान-2026 के अंतर्गत बुधवार को उर्मिल मुख्य नहर के किलोमीटर 0.00 से इमलिया ग्राम तक निरीक्षण एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके उपरांत उर्मिल निरीक्षण गृह परिसर में जनचौपाल लगाकर किसानों एवं स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रखंड महोबा मोतीलाल वर्मा ने नहर प्रणाली एवं सिंचाई व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनचौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की गई इस अवसर पर सहायक अभियंता शिवा वर्मा, सलमान खान सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी, जूनियर इंजीनियर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।