
पारदर्शी विकाश न्यूज़ औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की महिला शाखा तुलसी "सखी ग्रुप" की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक क्रॉनिक एकैडमी, औरैया में संपन्न हुई, बैठक में वार्षिक धार्मिक आयोजन आगामी 16 जुलाई 2026 दिन गुरुवार को प्रभु जगन्नाथ जी की शोभायात्रा नगर भ्रमण कार्यक्रम पर सर्वसम्मति से विचार- विमर्श किया गया, शाखा की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी फूलमती मंदिर से दिनांक 16 जुलाई दिन गुरुवार को दोपहर 3 बजे से वृंदावन के मशहूर कलाकारों के मनोहारी नृत्यों की प्रस्तुतियों व साथ गाजे-बाजे की मधुर धुन के साथ प्रभु जगन्नाथ जी की विशाल शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो में धूमधाम से निकाली जाएगी। कार्यक्रम का संयोजक सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी-औरैया के नगर महामंत्री कपिल गुप्ता व पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) को बनाया गया हैं। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा प्रभु जगन्नाथ जी की वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना के उपरांत झंडी दिखाकर शोभायात्रा को नगर के विभिन्न मार्गो में भ्रमण हेतु रवाना किया जाएगा, रथ यात्रा फूलमती मंदिर, औरैया से प्रारंभ होकर समिति द्वारा निर्धारित मार्गो का भ्रमण करते हुए फूलमती मंदिर पर प्रसाद वितरण के साथ समापन किया जाएगा, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने समिति परिवार, धार्मिक विचारधारा रखने वाले शहर व समाज के बंधुओं, महिला शक्ति व प्रभु जगन्नाथ जी के भक्तों से उपरोक्त धार्मिक यात्रा में समय से सम्मिलित होने की अपील की हैं।