news-details

पूर्व विधायक तेजभान सिंह की अस्थि कलश यात्रा शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी /गौरीगंज । विधानसभा से चार बार विधायक रहे पूर्व विधायक तेजभान सिंह की अस्थि कलश यात्रा गुरुवार को उनके पैतृक गांव अचलपुर से शुरू हुई। यह यात्रा प्रयागराज के लिए रवाना हुई, जहां गंगा में अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।कलश यात्रा गोपालपुर, हरगांव, जोरावरपुर, बहादुरपुर होते हुए जामो पहुंची। वहां से यह गौरीगंज होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। यात्रा का नेतृत्व गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह कर रहे हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग शामिल हैं।यात्रा के दौरान रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल मालाएं अर्पित कर तेजभान सिंह को श्रद्धांजलि दी। क्षेत्र के लोगों ने उनके विकास कार्यों और मिलनसार स्वभाव को याद किया।गौरतलब है कि पूर्व विधायक तेजभान सिंह का निधन बीते शनिवार को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुआ था। उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय सहित कई नेताओं ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की थी।अस्थि कलश यात्रा जामो से प्रयागराज के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर सदर विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक यात्रा में शामिल हुए। सभी ने दादा तेजभान सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए।जामो कस्बे के स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने भी सामूहिक रूप से अस्थि कलश यात्रा का स्वागत किया। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूरे मार्ग में "दादा तेजभान सिंह अमर रहें" और "भारत माता की जय" के जयघोष गूंजते रहे।