news-details

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की नई तहसील कार्यकारिणी घोषित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो हाटा, कुशीनगर। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक हाटा तहसील क्षेत्र स्थित मंगलम मैरेज हाल में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं विस्तार देना तथा नई तहसील कार्यकारिणी का गठन करना था। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों के मनोनयन पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में विनय कुमार सिंह को सर्वसम्मति से हाटा तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा होते ही उपस्थित पत्रकारों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हाटा विधायक मोहन वर्मा ने पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनके अधिकारों एवं समस्याओं को लेकर वह विधानसभा में भी आवाज उठाएंगे।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने कहा कि पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत है। उन्होंने कहा, "पत्रकारों को अपनी कलम कभी गिरवी नहीं रखनी चाहिए। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ और समाज का आईना है। जो दिखेगा, वही लिखा जाएगा, लेकिन संबंधित पक्ष का वर्जन अवश्य शामिल होना चाहिए।प्रदेश महासचिव उमाशंकर शुक्ला ने बताया कि संगठन की शुरुआत मात्र चार लोगों से हुई थी, लेकिन आज यह संख्या 400 से अधिक हो चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही संगठन की ताकत उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक पहुंचेगी।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुमंत दुबे, प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार गौड़, मंडल महासचिव सुमंत कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष राजन विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष नितेश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी अंकित कुशवाहा, कप्तानगंज तहसील अध्यक्ष सूरज शर्मा, वेद प्रकाश, तेज प्रताप गुप्ता, राम गणेश सिंह, राम नगीना यादव, वंशी पुलहक सिद्दीकी, धीरज शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।बैठक का समापन संगठनात्मक एकता, पत्रकार हितों की रक्षा तथा निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।