
तनिश सिंह
PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक महिला ने अपने परिजनों पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने मुस्लिम धर्म से होने के बावजूद राजा तिवारी नामक युवक से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से उसके परिवार के कुछ लोग इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं।महिला के अनुसार, उसका भाई और अन्य परिजन उसके पति पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि पति को जबरन मस्जिद ले जाने की कोशिश की गई और उस पर धार्मिक रीति-रिवाज अपनाने का दबाव बनाया गया। महिला ने यह भी दावा किया कि उसके पति का खतना कराने और उसे मांस खाने के लिए मजबूर करने का प्रयास किया गया।महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसके पति राजा तिवारी के साथ मारपीट भी की गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की और पति-पत्नी का मेडिकल परीक्षण कराया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।