
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के हथियागढ़ बाजार में शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब 23 वर्षीय रेशमा नाम की युवती नंगे पांव मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि वह अपने प्रेमी द्वारा शादी से मुकरने से नाराज थी।स्थानीय लोगों के अनुसार युवती करीब 20 फीट ऊंचे टावर पर बैठकर हंगामा करने लगी। सूचना पर पुलिस और महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे समझाकर नीचे उतारा गया।युवती की मांग थी कि उसका प्रेमी अमित उससे शादी करे या फिर पुलिस उसे पकड़कर सामने लाए। उसका आरोप है कि तीन साल पहले दोनों परिवारों के बीच शादी का समझौता हुआ था, लेकिन अब युवक मुंबई जाकर संपर्क से दूर हो गया है और फोन भी नहीं उठा रहा।पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों को रविवार को थाने बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें युवती पुलिस से बहस करती नजर आ रही है।