
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। रणबीर नगर जंगल रामनगर गांव में युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी सुरजीत को दिल्ली के कमला नगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शादी के लिए साथ चलने से इनकार करने पर 19 वर्षीय काजल की मुंह दबाकर हत्या कर दी थी।एसपी सरवनन टी ने बताया कि काजल और सुरजीत की पहचान करीब ढाई वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर मृतका का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।मामले के खुलासे के लिए गठित टीम को एसपी ने 35 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।