news-details

पार्क किनारे मॉडल वेंडिंग जोन निर्माण पर विवाद

You can share this post!


 पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। आशियाना स्थित एलडीए कॉलोनी के गौतम बुद्ध पार्क के किनारे फुटपाथ पर नगर निगम द्वारा कराए जा रहे मॉडल वेंडिंग जोन निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से 60 से अधिक दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्थायी वेंडिंग जोन के नाम पर पक्का निर्माण किया जा रहा है। मौके पर दुकानों के लिए पक्की दीवारें, सीमेंट के पिलर और बीम तैयार किए जा चुके हैं।स्थानीय लोगों के विरोध के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण ने नगर निगम को पत्र लिखकर निर्माण पर रोक लगाने को कहा है। एलडीए अधिकारियों का कहना है कि पार्क के किनारे पाथ-वे पर पक्का निर्माण होने से पार्क प्रभावित होगा और पर्यावरण पर भी असर पड़ेगा। इसके बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया है।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि निर्माण से क्षेत्र में जाम की समस्या बढ़ सकती है, क्योंकि आसपास कई अस्पताल भी मौजूद हैं। लोगों ने यह भी सवाल उठाए कि निर्माण से पहले आवश्यक एनओसी और सर्वे प्रक्रिया पूरी नहीं की गई।वहीं नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि निर्माण नियमों के अनुसार कराया जा रहा था। स्थानीय पार्षद ने भी दावा किया कि यहां पहले से मौजूद पटरी दुकानदारों को ही जगह दी जाएगी। फिलहाल एलडीए की आपत्ति के बाद मामले की जांच की जा रही है।