
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में बैंककर्मी महिला, उसके 13 वर्षीय बेटे और सास के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी युवक और उसके परिजनों ने पहले पार्किंग को लेकर विवाद किया, फिर उसके और बेटे के साथ मारपीट की। जान बचाकर फ्लैट की ओर भागने पर आरोपियों ने सीढ़ियों के पास घेरकर दोबारा हमला किया। महिला ने युवक पर अभद्रता और बदसलूकी का भी आरोप लगाया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला और उसके बेटे का मेडिकल कराया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।