
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), पाण्डु नगर में सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों से जोड़कर अप्रेंटिसशिप और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना रहा।मेले में प्राइम हायर कंपनी, लावा इंटरनेशनल लिमिटेड, वे एश्योर्ड सर्विस कंपनी और केंट इंटीरियर्स, कानपुर सहित विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के HR प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता और कौशल के आधार पर साक्षात्कार लिए। मेले में कुल 132 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 56 युवाओं का चयन किया गया।संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे अप्रेंटिसशिप मेले युवाओं को उद्योग जगत से सीधे जोड़ने और उनके कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।मेले का संचालन महाराज बहादुर उत्तम तथा प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप अनुभाग प्रभारी अजय कुमार द्विवेदी और रिजवान अहमद के निर्देशन में हुआ। आयोजन की सफलता में प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप अनुभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।