news-details

पिनाहट में इमाम हुसैन की याद में निकला ताजिया जुलूस, शांतिपूर्ण माहौल में हुआ समापन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा के पिनाहट में शुक्रवार को इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजिया जुलूस निकाला गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ जुलूस शाम 7 बजे तक विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरा। श्रद्धा और अकीदत के साथ ताजियों को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। लोगों ने इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए अमन, चैन और भाईचारे की दुआ की। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल गमगीन और शांतिपूर्ण रहा।जुलूस के दौरान उस्ताद अजमेरी खान ने आकर्षक करतबों का प्रदर्शन किया। उनके करतब देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे और उनकी कला की सराहना की।कार्यक्रम में सलमान खान, अली खान, सुलेमान खान, दिलशाद खान, टुंडा, बबली पठान, अंजू पठान, हनीफ खान सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।प्रशासन की निगरानी में निकाला गया जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।