news-details

पुलिस ने युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को हाउस अरेस्ट किया

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नीट परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में एन एस यू आई के घेराव के कार्यक्रम में युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम् सिंह शामिल नहीं हो पाए। कोतवाली पुलिस ने उन्हें रात में ही हाउस अरेस्ट कर लिया। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम् सिंह ने पुलिस कार्रवाई की तीखी आलोचना की और कहा कि भाजपा सरकार पुलिस और लाठी तंत्र के सहारे जनता की आवाज दबाने का काम कर रही है। प्रशासनके दम पर दबाव की राजनीति करके सरकार किसानों, युवाओं और छात्रों की आवाज दबाने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के मुद्दों, पेपर लीक जैसे गंभीर सवालों को लेकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी।