news-details

पुलिस ने पांच वारंटी किए गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। संग्रामपुर थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में वांछित पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में की गई। गिरफ्तार आरोपियों में राजपति मिश्र, देवनरायन मौर्य, श्यामनरायन मौर्य, रामनरायन मौर्य और रामकिशुन उर्फ ननकऊ शामिल हैं। पुलिस ने सभी वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।