
पारदर्शी विकास ब्यूरो / कुशीनगर।
कुशीनगर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पडरौना कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को 5 किलो 254 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को कोतवाली पडरौना की टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बांसी-त्रिलोकपुर के पास मोटरसाइकिल से गांजा लेकर जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ा गया। उसकी पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के भितहा थाना क्षेत्र के रूपही टाड़ निवासी हरेन्द्र गोसाई पुत्र सीताराम गोसाई के रूप में हुई।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 किलो 254 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR22BH6102) को भी जब्त किया है।इस मामले में कोतवाली पडरौना थाने में मुकदमा संख्या 581/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिकागिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी, बांसी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल राजेश यादव, अनिल सिंह और अनिल यादव शामिल रहे।पुलिस ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन और तस्करी के विरुद्ध अभियान जारी है।