news-details

पुलिस महकमे में फेरबदल, एसपी ने निरीक्षक व उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने एक निरीक्षक और तीन उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।जारी आदेश के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक ब्रजमोहन पाल को नवाबगंज थाने में अपराध निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक दयानंद पटेल को कादरी गेट थाना क्षेत्र की रोडवेज चौकी का प्रभारी बनाया गया है।इसके अलावा, उपनिरीक्षक कपिल कुमार कुशवाहा को मोहम्मदाबाद थाने में तैनाती दी गई है, जबकि पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक बृजनंदन सिंह को शहर कोतवाली क्षेत्र की घुमना चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।पुलिस विभाग के अनुसार, इन तबादलों का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा अपराध नियंत्रण को मजबूत करना है। विशेष रूप से कादरी गेट थाना क्षेत्र की रोडवेज चौकी को संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण माना जाता है, जिसे देखते हुए वहां नई तैनाती की गई है।