news-details

पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर को लगी गोली

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़, कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और कथित पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बोलेरो वाहन, 1,856 रुपये नकद और एक बछड़ा बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक, रगड़गंज बैरियर तोड़कर भाग रही संदिग्ध बोलेरो की सूचना पर रामकोला पुलिस, पडरौना कोतवाली और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। धर्मसमदा मंदिर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बोलेरो को रोकने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि वाहन से उतरकर भाग रहे एक आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में सदरे आलम उर्फ छोटू के पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। वहीं, फरार दूसरे आरोपी अली खान को भी पकड़ लिया गया।पुलिस के अनुसार, आरोपी बोलेरो की पिछली और बीच की सीटें हटाकर उसमें गोवंशीय पशुओं की तस्करी करते थे। मुख्य आरोपी सदरे आलम के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।रामकोला थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में संयुक्त पुलिस टीम ने की।