
पारदर्शी विकास ब्यूरो | कुशीनगर।
जनपद में अपराध नियंत्रण और गंभीर आपराधिक घटनाओं के अनावरण में पुलिस की मदद के लिए कुशीनगर पुलिस के डॉग स्क्वॉड में एक नया ट्रैकर श्वान शामिल किया गया है। नौ माह का ट्रैकर श्वान ‘बेली’ अपने विशेष प्रशिक्षण के साथ अब पुलिस टीम का हिस्सा बन गया है।बेली के जनपद में आगमन पर पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर ने उसका स्वागत किया। डॉग हैंडलर आरक्षी सुनील कुमार शाह ने बेली के साथ हरियाणा के पंचकूला स्थित आईटीबीपी के नेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर डॉग्स (NTCD) कैंप में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है।पुलिस के अनुसार, ट्रैकर श्वान बेली की तैनाती से आपराधिक घटनाओं की जांच, अपराधियों तक पहुंचने और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में सहायता मिलेगी। विशेष रूप से गंभीर आपराधिक वारदातों के अनावरण में डॉग स्क्वॉड की भूमिका और प्रभावी होने की उम्मीद है।बेली के शामिल होने से जनपद पुलिस की जांच क्षमता को मजबूती मिलेगी। इससे अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयासों को भी बल मिलेगा।