news-details

पुलिस भर्ती परीक्षा में सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS महोबा। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती (एनरोलमेंट-2025) की लिखित परीक्षा जनपद में तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत बुधवार को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो गई। अंतिम दिन अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण, जिलाधिकारी गजल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मुकुंद लाल राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत अन्य केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की चेकिंग और परीक्षा संचालन का निरीक्षण किया। परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। तीन दिनों तक चली परीक्षा में प्रतिदिन दो पालियों में 2064-2064 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था थी। अंतिम दिन प्रथम पाली में 1606 तथा द्वितीय पाली में 1602 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। प्रशासन और पुलिस की सतत निगरानी के बीच पूरी परीक्षा अवधि में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई।