
Pardarshi Vikas News Mahoba
पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह द्वारा जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाये रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रीय समस्याओं, जनता की अपेक्षाओं एवं स्थानीय स्तर पर आने वाली चुनौतियों के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया तथा पुलिस प्रशासन से अपेक्षित सहयोग के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
शशांक सिंह ने कहा कि पुलिस एवं जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय और संवाद ही बेहतर कानून व्यवस्था का आधार है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनपद में कानून व्यवस्था को बनाए रखने तथा जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गोष्ठी के अंत में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर जनहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।