news-details

पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के घर पहुंचा बसपा प्रतिनिधि मंडल

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अम्बेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को धमरूवा रुडहा गांव पहुंचकर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के परिवार से मुलाकात की और उनकी मां की जघन्य हत्या पर गहरा दुःख व्यक्त किया। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना जताई और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। बहुजन समाज पार्टी अयोध्या मंडल के मुख्य जोन प्रभारी दिलीप कुमार विमल के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा के घर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया। पुलिस प्रशासन से यह मांग भी किया ।  घटना की निष्पक्ष जांच करा कर घटना में दोषी लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। बहुजन समाज पार्टी के मंडल प्रभारी विमल ने कहा कि यदि पुलिस अधीक्षक का परिवार सुरक्षित नहीं है तो आम जनमानस का क्या हाल है। यह घटना यह संदेश देता है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से धोस्त है अपराधियों का हौसला बढ़ा हुआ है ,इसी के नाते पुरे प्रदेश में चोरी डकैती हत्या जैसी जधन्य घटनाएं आए दिन हो रही है ।बसपा प्रतिनिधि मंडल में अयोध्या मंडल के प्रभारी अरविंद गौतम ,पूर्व ब्लाक प्रमुख राम नयन निर्दोष ,बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील सावंत, जिला पंचायत सदस्य रोहित प्रजापति, विनय पाठक ,राजबहादुर, अवधेश यादव ,अनिल वर्मा ,विजय बहादुर, धर्मेंद्र कुमार, डॉक्टर प्रदीप ,अंकित वर्मा आदि मौजूद रहे।