news-details

पाइपलाइन मरम्मत के चलते काकादेव समेत कई इलाकों में तीन दिन पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। शहर के काकादेव, नवीन नगर, गीतानगर, पांडुनगर और आसपास के क्षेत्रों में करीब एक लाख की आबादी को तीन दिन तक पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा।जलकल विभाग के अनुसार 2 से 4 जून तक क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण काकादेव जोनल पंपिंग स्टेशन से जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।जानकारी के मुताबिक जोन-6 के अंतर्गत राजापुरवा मलिन बस्ती में नगर निगम द्वारा जल निकासी के लिए पाइप लाइन डालने के दौरान बेनाझाबर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) से काकादेव जोनल पंपिंग स्टेशन को जोड़ने वाली मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसी कारण मरम्मत कार्य जरूरी हो गया है।जलकल विभाग ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके।

विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर टैंकर सेवा के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क करें—
9235553836, 7565004601, 9235553826, 9235553827।