news-details

पीएम मोदी के जन्मदिन पर अमेठी में कार्यक्रम

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार शाम अमेठी स्थित भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के जनसंपर्क कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा और जनसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा और समाजहित के कार्यों के लिए संकल्प लेने की अपील की।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश की निरंतर प्रगति और प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पांडेय, महेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश तिवारी, अश्विनी सिंह, विजय पाल उपाध्याय, संजय सिंह मुन्ना, गिरजा शंकर शुक्ल एडवोकेट, परशुराम, अनिल सिंह और राजीव सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा, जनकल्याण और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री का जीवन राष्ट्रसेवा और जनसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उनके नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हम सभी को उनके जन्मदिन के अवसर पर समाजहित और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सेवा कार्यों का संकल्प लेना चाहिए। कार्यकर्ताओं और आमजन की सहभागिता से सेवा की भावना को और मजबूत किया जा सकता है। प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए सभी को मिलकर योगदान देना चाहिए: अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’