
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत कुशीनगर जिले के 2763 पात्र लाभार्थियों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेज दी गई है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार गठित जांच समिति द्वारा सभी आवेदनों का गहन सत्यापन किया गया, जिसके बाद पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर सूडा मुख्यालय को प्रेषित की गई।जारी सूची में नगर पालिका परिषद पड़रौना के 204, कुशीनगर के 133, हाटा के 318 तथा विभिन्न नगर पंचायतों के कुल 2108 लाभार्थी शामिल हैं। इस प्रकार जिले भर के कुल 2763 पात्र आवेदकों की डीपीआर शासन को भेजी गई है।जिलाधिकारी ने बताया कि लाभार्थियों की सूची जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी गई है। सूची के संबंध में किसी व्यक्ति को आपत्ति होने पर वह अगले 15 दिनों के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय अथवा डूडा कार्यालय, कुशीनगर में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 पूरी तरह निःशुल्क और पारदर्शी प्रक्रिया पर आधारित योजना है। पात्रता के आधार पर ही लाभ प्रदान किया जाता है। किसी भी बिचौलिए या व्यक्ति के बहकावे में आकर आवास दिलाने के नाम पर किसी को धनराशि न दें।जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि आवास स्वीकृत कराने के नाम पर किसी प्रकार की अवैध वसूली की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी विकास ब्यूरो की भावना के अनुरूप पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ संचालित की जा रही है।