news-details

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। कोतवाली नगर पुलिस ने लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस के कर्मचारी से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो वाहन भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने वीआईपी सूट नंबर-01 को जबरन खुलवाने का दबाव बनाया था। मना करने पर उन्होंने कर्मचारी से मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।