news-details

पांचवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर स्थित सुखधाम अपार्टमेंट में शनिवार देर रात 28 वर्षीय आयुष तिवारी की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया गया कि आयुष अपनी मां के साथ अपार्टमेंट में रहता था और संगीत सिखाकर जीविकोपार्जन करता था। घटना के बाद अपार्टमेंट के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।