news-details

पांचवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब

You can share this post!


पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। ज्येष्ठ मास के पांचवें बड़े मंगल पर राजधानी लखनऊ में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। अलीगंज प्राचीन हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु, पातालपुरी लेटे हनुमान मंदिर, हनुमंतधाम, गुलाचीन और दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़े-बड़े कूलर और पेयजल की व्यवस्था की गई।चौक स्थित पातालपुरी लेटे हनुमान मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन हुए। मुख्य पुजारी डॉ. विवेक तांगड़ी ने महाआरती संपन्न कराई और भगवान बजरंगबली को 56 भोग अर्पित किए गए। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। मंदिर परिसर "जय श्रीराम" और "जय बजरंगबली" के जयकारों से गूंज उठा।