
पारदर्शी विकास न्यूज़, तरकुलवा (देवरिया)। केनरा बैंक की तरकुलवा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिवंगत नगर पंचायत कर्मी के परिवार को पांच दिनों में चार लाख रुपये का बीमा क्लेम दिलाया। ग्राम परसौनी निवासी मकसूदन की 17 सितंबर 2026 को करंट लगने से मौत हो गई थी। वह नगर पंचायत तरकुलवा में कार्यरत थे और केनरा बैंक की दोनों प्रमुख बीमा योजनाओं से जुड़े थे।परिजनों की ओर से दावा प्रपत्र जमा किए जाने के बाद बैंक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत क्लेम प्रक्रिया पूरी कराई। दोनों योजनाओं में दो-दो लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई।मंगलवार, 3 नवंबर को बैंक शाखा में दिवंगत मकसूदन की पत्नी एवं नॉमिनी पुष्पा देवी को दावा स्वीकृति का पुष्टि-पत्र सौंपा गया। यह पत्र नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी हिमांशु प्रताप सिंह की उपस्थिति में दिया गया।इस अवसर पर बैंक प्रबंधक रितेश कुमार त्यागी, अधिकारी मणि प्रकाश, अरुण कुमार और सीएसए गोपाल अग्रवाल सहित बैंक एवं नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।बैंक अधिकारियों ने दोनों बीमा योजनाओं के लाभ बताते हुए लोगों से कम वार्षिक प्रीमियम पर उपलब्ध इन योजनाओं से जुड़ने की अपील की। इस आर्थिक सहायता से शोकाकुल परिवार को कठिन समय में संबल मिलने की उम्मीद है।