news-details

पांच महीने से एमडीएम भुगतान अटका

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी।जिले के परिषदीय विद्यालयों में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना की कन्वर्जन कास्ट का भुगतान पांच महीने से नहीं हुआ है। रसोईयों को मानदेय भी नहीं मिल रहा है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने सरकार और प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं और मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण से कन्वर्जन कास्ट का मासिक भुगतान करने की मांग की है।उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री और जिला अध्यक्ष अब्दुल रसीद ने बताया कि महानिदेशक के निर्देश पर अधिकारी रोज स्कूलों में मध्यान्ह भोजन करके फोटो उच्चाधिकारियों को भेज रहे हैं।थाली,गिलास और भोजन के फोटो रोज मंगाए जा रहे हैं कन्वर्जन कास्ट की तरफ किसी का कोई ध्यान नहीं है।जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन योजना अरुण त्रिपाठी ने बताया कि भुगतान पत्रावली का अनुमोदन हो चुका है, शीघ्र भुगतान हो जाएगा।