news-details

ओटी टेक्निशियन छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में ओटी टेक्निशियन के छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।मूलरूप से इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी रजत (19) कानपुर में ओटी टेक्निशियन द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह कल्याणपुर कला स्थित एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। उसके पिता विजय राम किसान हैं।शनिवार सुबह काफी देर तक रजत कमरे से बाहर नहीं निकला। इसी दौरान एक छात्र ने कमरे का दरवाजा खुला देखा। अंदर झांकने पर रजत का शव फंदे से लटका मिला। यह देखकर छात्र घबरा गया और तुरंत अन्य छात्रों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची कल्याणपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। छात्रों के मुताबिक शुक्रवार रात तक रजत सामान्य था और उसने किसी प्रकार की परेशानी जाहिर नहीं की थी। देर रात वह पास के खाली कमरे में चला गया, जहां उसने फांसी लगा ली।कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।