news-details

ऑपरेशन मुस्कान से घर में लौटी मासूम की मुस्कान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास , महोबा। कोतवाली नगर महोबा क्षेत्रांतर्गत चौकी सुभाष क्षेत्र में चौसियापुरा के पास लगभग 3 वर्षीय एक मासूम बच्चा संदिग्ध अवस्था में अकेला घूमता हुआ मिला। सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी सुभाष उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल संवेदनशीलता एवं तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने बच्चे की पहचान एवं उसके परिजनों की खोजबीन हेतु त्वरित प्रयास प्रारम्भ किए। स्थानीय लोगों से पूछताछ, विभिन्न माध्यमों से सूचना प्रसारित करने एवं सतत खोजबीन के फलस्वरूप करीब 2 घंटे के अथक प्रयास के बाद बच्चे की पहचान प्रिंस पुत्र प्रेमचंद्र के रूप में सुनिश्चित करते हुए उसके माता-पिता को खोज लिया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने मासूम बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई तथा उन्होंने भावुक होकर जनपद पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। यह कार्यवाही महोबा पुलिस की संवेदनशीलता, मानवीय दृष्टिकोण एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।