news-details

ऑपरेशन मुस्कान में दो किशोर सकुशल बरामद

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।

गौरीगंज पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत घर से लापता हुए दो किशोरों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को थाना क्षेत्र से 13 और 15 वर्षीय किशोर बिना बताए घर से चले गए थे। परिजनों की तहरीर पर 1 सितंबर को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने 2 सितंबर को दोनों किशोरों को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के बाद उनके परिवारों को सौंप दिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह, उपनिरीक्षक हरिमिलन सिंह और कांस्टेबल रवि तिवारी शामिल रहे।