
वित्तीय स्वीकृति के लिए लम्बित हैं सारी फाइलें
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी।लोक निर्माण विभाग की चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है।बजट आवंटन न होने के कारण जिले में प्रस्तावित किसी नयी परियोजना पर काम नहीं शुरू हो पा रहा है। परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय स्वीकृति का इंतजार है।
लोक निर्माण विभाग की विभिन्न प्रचलित योजनाओं के अन्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष में कुल 921कार्य लिए गए हैं। इसमें से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत नवनिर्माण के 486, विशेष मरम्मत के 61,लघु एवं दीर्घ सेतु के 102,भवन निर्माण के13, ब्लाक और तहसील मुख्यालयों पर हैलीपेड निर्माण के17, सड़कों की विशेष मरम्मत के 218कार्य प्रस्तावित है।डी एम ने 1365करोड रु की कार्ययोजना शासन को भेजी है। अभी तक किसी भी परियोजना को वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली है।
सड़क सुरक्षा और सड़क सुधार के लिए 24ब्लैक स्पाट के निर्माण का प्रस्ताव
अमेठी। सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में डीएम की ओर से दिए गए दिशानिर्देशों के अनुपालन का काम शुरू हो गया है। यातायात पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।ए आर टी ओ ने पुराने वाहनों की फिटनेस की जांच शुरू कर दी है। सड़क सुरक्षा और सड़क सुधार के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से राष्ट्रीय राजमार्गों पर 24स्थानों पर ब्लैक स्पाट-24-निर्माण के लिए शासन से धन की मांग की गई है।इसे भी कार्ययोजना में शामिल किया गया है और 10.10करोड रु बजट की मांग की गई है।