
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। जेएसके आईबीएफ की ओर से आयोजित नवरात्रि रिटेल समागम में रविवार का दिन शानदार रहा। 11 से 19 अक्टूबर 2026 तक चल रहे इस नौ दिवसीय आयोजन के तहत 18 पॉइंट पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को दो स्थानों पर हुए समागम में उत्साह देखने को मिला और आयोजकों ने इसे ऐतिहासिक सफलता बताया।पहला कार्यक्रम रथयात्रा स्थित जेएसके प्रकाश भागचंदानी के आइमैक्स ऑप्टिक्स में आयोजित हुआ। यहां सारथी के रूप में जेएसके रमेश सेठ मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में जेएसके डॉ. अजीत सहगल, डॉ. बेला सहगल और डॉ. अनुराग टंडन शामिल हुए, जबकि मनीष टंडन गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे।दूसरा कार्यक्रम भेलूपुर स्थित जेएसके ऋषि जायसवाल के जायसवाल किराना प्रतिष्ठान पर हुआ। यहां जेएसके राहुल गुप्ता ने सारथी की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि के रूप में जेएसके रजनी शर्मा और संजीव अग्रवाल मौजूद रहे।दोनों कार्यक्रमों में व्यापारिक जगत से जुड़े लोगों और विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। आयोजन में बृजेश दास, कृष्ण मोहन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, मनीष केसरी, एकता पारेख, अनूप मिश्रा, रितेश अग्रवाल, नितेश सिंह, समीर सरीन, रविन्द्र गुप्ता, स्वाति गुप्ता और शीतल बरनवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।