news-details

नवरात्रि पर्व के दौरान खाद्य विभाग की छापेमारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। नवरात्रि पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को अमेठी में निरीक्षण अभियान चलाया। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गौरीगंज की राजा फ्रूट कम्पनी, मुबारकपुर स्थित ताज फ्रूट कम्पनी और नवीन फल मंडी जगदीशपुर का निरीक्षण किया गया। फलों को कैल्शियम कार्बाइड से पकाने की आशंका के मद्देनजर जांच की गई। निरीक्षण में कमियां मिलने पर दो प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए। वहीं, जगदीशपुर में नीरज वैश्य के प्रतिष्ठान से सिंघाड़े के आटे का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही है।