
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। नवरात्र पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सक्रिय है। रविवार को एसडीएम पंकज मिश्रा और तहसीलदार ने नगर में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने शाम को भी कूड़ा गाड़ी के साथ सड़कों की सफाई की।इससे पहले एसडीएम पंकज मिश्रा ने टीकरमाफी और कालिकन धाम पहुंचकर साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संग्रामपुर और अमेठी थाने की पुलिस को अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पूजा समितियों को पंडालों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और आग से बचाव के समुचित इंतजाम करने को कहा।रविवार देर शाम एसडीएम पंकज मिश्रा ने सीओ अजय कुमार सिंह के साथ रामगंज बाजार में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
राजस्व कर्मियों के साथ बैठक
एसडीएम पंकज मिश्रा ने तहसील में राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों के साथ बैठक कर सीएम डैशबोर्ड, दशहरा पर्व की तैयारियों और राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।