news-details

नवाबगंज में बिजली खंभे से निकली चिंगारियां

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा जिले के नवाबगंज के पड़ाव मोहल्ले में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बिजली के खंभे से आतिशबाजी जैसी चिंगारियां निकलने लगीं। करीब 40 सेकेंड के भीतर 40 से अधिक बार तेज स्पार्किंग हुई और पटाखों जैसी आवाजें सुनाई दीं।आवाज सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोग सुरक्षा के लिए बिजली लाइन से दूर खड़े होकर पूरा घटनाक्रम देखते रहे। राहत की बात यह रही कि उस समय खंभे के नीचे कोई व्यक्ति या जानवर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।बताया जा रहा है कि खंभे में लगे विद्युत बॉक्स में शॉर्ट सर्किट के कारण यह स्पार्किंग हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन सुधार के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। यह रास्ता गोनर्द अस्पताल जाने का मुख्य मार्ग भी है, इसलिए लोगों में दहशत का माहौल रहा।नवाबगंज नगर पालिका चेयरमैन सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी रात में ही बिजली विभाग के अधिकारियों को दे दी गई थी और एहतियात के तौर पर बिजली सप्लाई बंद करवाई गई। उन्होंने कहा कि विभाग को कई बार पत्र लिखकर जर्जर विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।