news-details

नकली सॉस फैक्ट्री पर FDA का छापा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। मगरवारा क्षेत्र में खाद्य विभाग (FDA) ने अवैध रूप से चल रही सॉस फैक्ट्री पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। जांच में सॉस बनाने में खतरनाक इंडस्ट्रियल रंगों के इस्तेमाल का मामला सामने आया। टीम ने मौके से करीब 800 किलो सॉस नष्ट कराया।खाद्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री से 15 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही निरस्त किया जा चुका था, इसके बावजूद संचालन किया जा रहा था। मामले में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।FDA की कार्रवाई के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों की सेहत से खिलवाड़ को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।