news-details

नई कार्ययोजनाओं में जुटा लोक निर्माण विभाग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड और निर्माण खंड में नए वित्तीय वर्ष की कार्ययोजनाएं तैयार करने का काम तेज हो गया है। मुख्यमंत्री की गाइडलाइन के अनुसार एक किलोमीटर से कम लंबाई वाली सड़कों को योजना में शामिल नहीं किया जा रहा है। डीएम की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों की बैठक के बाद विधायक और विधान परिषद सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों के प्रस्ताव विभाग को सौंप रहे हैं। पूर्व मंत्री व विधायक सुरेश पासी ने करीब 35 किलोमीटर लंबाई वाले दो दर्जन ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव दिया है। वहीं तिलोई विधायक व राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह तथा विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला और शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने भी संशोधित सूचियां विभाग को उपलब्ध कराई हैं।अधिशासी अभियंता इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार और इंजीनियर रमेश चंद्र देर शाम तक कार्ययोजनाओं के निर्माण और प्रेषण में जुटे हैं। सिरमौर बौद्ध विहार सोइया गंगौली मार्ग को धर्मार्थ योजना में शामिल कर पिच सड़क बनाने की मांग उठी है। बुद्ध विहार प्रबंध समिति की ओर से इस संबंध में अधिकारियों को पत्र सौंपा गया है।