
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र में नौरया खेड़ा नहर से मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 10 बजे एक युवक ने पनकी नहर में छलांग लगा दी थी। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने देर रात तक तलाश की, मगर कोई सफलता नहीं मिली।मंगलवार सुबह फिर से तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद दोपहर में नौरया खेड़ा के पास नहर में शव उतराता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।पुलिस ने आसपास के थानों में फोटो भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।पनकी थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट के अनुसार, युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।