news-details

नहीं मिल रहे मजदूर,घिसट रही बीबी जी राम जी योजना

You can share this post!

 

 अमेठी। आयुक्त ग्राम्य विकास ने शनिवार को बर्चुअल मीटिंग करके बीबी जी राम जी योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने बीबी जी राम जी योजना के अन्तर्गत हर ग्राम पंचायत में कम से कम 50मजदूरों को काम देने के निर्देश दिये। जिले की 682ग्राम पंचायतों में से 237ग्राम पंचायतों में काम नहीं हो रहे हैं।काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी का भुगतान जुलाई से नहीं हुआ है। शासन की ओर से बीबी जी राम योजना में रोजगार बढ़ाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।मजदूरी का भुगतान बकाया होने के कारण ग्राम प्रधानों को लेबर नहीं मिल रहे। शशि को जिले की 445ग्राम पंचायतों में कुल10039मजदूरों ने काम किया। ग्राम पंचायत वार मजदूरों की औसत संख्या 23रही। सूत्रों का कहना है कि अधिकांश गांवों में काम नहीं हो रहे हैं। पुराने मास्टर रोल फीड करके कम्प्यूटर आपरेटर किसी तरह रिपोर्टिंग की गाड़ी खींच रहे हैं।

 

 

बी डी ओ ने की समीक्षा बैठक 

खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने शनिवार की शाम अधीनस्थ पंचायत सचिवों और कार्यालय स्टाफ के साथ बैठक कर बीबी जी राम जी योजना की प्रगति की समीक्षा की और सभी ग्राम पंचायतों में कम से कम पचास मजदूरों को कार्यस्थल पर काम देने के निर्देश दिए। पंचायत सचिवों के साथ वरिष्ठ लेखाकार अशोक कुमार सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर मो नदीम आदि मौजूद रहे।