news-details

नगर पालिका के नए कार्यालय भवन और स्टोर रूम का लोकार्पण

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। नगर पालिका परिषद परिसर में नवनिर्मित कार्यालय भवन और स्टोर रूम का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया। इन भवनों के बनने से सफाई एवं मार्ग प्रकाश विभाग को सामग्री सुरक्षित रखने में सुविधा मिलेगी।पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पहले सफाई उपकरणों, चूने और स्ट्रीट लाइट से संबंधित सामान के रखरखाव के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। वहीं, महत्वपूर्ण अभिलेखों को सुरक्षित रखने और कार्यालयों के व्यवस्थित संचालन में भी कठिनाइयां आती थीं।इन समस्याओं को देखते हुए दो स्टोर रूम, शौचालय, यूरिनल और तीन कार्यालय कक्षों का निर्माण कराया गया है। भवन में सफाई संघ के लिए भी एक कक्ष आरक्षित किया गया है। इससे सफाई मित्रों को अपनी समस्याएं रखने और विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। समारोह में सहायक अभियंता संतोष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।