news-details

नगर निगम में 20 करोड़ के विकास कार्य मंजूर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में शहर के विकास से जुड़े करीब 20 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें स्ट्रीट लाइट, पार्कों का सुंदरीकरण और सड़क निर्माण समेत विभिन्न वार्डों के विकास कार्य शामिल हैं। महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि करीब 8 करोड़ रुपये स्ट्रीट लाइट, 8 करोड़ रुपये 40 पार्कों के सुंदरीकरण और करीब 4 करोड़ रुपये सड़क निर्माण पर खर्च होंगे। एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वर्क ऑर्डर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक में कुल 115 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें 15 पुराने और 100 नए प्रस्ताव शामिल रहे। दिवाली तक हर वार्ड में एक कूड़ा गाड़ी, ई-रिक्शा ट्रॉली और पांच सफाईकर्मी उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया।वहीं मंगल भवन की कमेटी भंग करने, कूड़ा उठान और कन्वेंशनल सेंटर से जुड़े मामलों पर नगर आयुक्त से जवाब मांगा गया। जवाब नहीं मिलने पर बैठक स्थगित कर दी गई। नगर आयुक्त ने दो दिन का समय मांगा है। अब 9 अक्टूबर को दोबारा बैठक होगी। बरातशाला और धर्मशालाओं की चाबियां संपत्ति विभाग में जमा कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।